चेंजिंग रूम से पेन ड्राइव तक पहुंची पुलिस, ग्राहक बनकर जिम में घुसी टीम; गुजरात में 4 गिरफ्तार

गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक जिम पर पुलिस की कार्रवाई ने सनसनी पैदा कर दी है। शिकायत के बाद पुलिस ग्राहक बनकर जिम पहुंची और फिर रात में छापा मारा। मौके से पेन ड्राइव, चेक और अकाउंट डायरी बरामद हुई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 October 2026, 11:06 AM IST

Ahmedabad News: गुजरात के सुरेंद्रनगर शहर में एक जिम पर पुलिस की कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने ‘क्लब 71’ नाम के जिम की शाखाओं पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ एक पेन ड्राइव, खाली चेक और अकाउंट डायरी लगी है। पुलिस को शक है कि पेन ड्राइव में महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हो सकते हैं।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जिम की दोनों शाखाओं को सील कर दिया है और अब डिजिटल डिवाइस से लेकर बैंक खातों तक की जांच की जा रही है।

एक शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्रनगर के दुधरेज रोड और 80 फीट रोड पर ‘क्लब 71’ नाम से जिम की दो शाखाएं चल रही थीं। इन जिम में शहर की कई लड़कियां और महिलाएं आती थीं। इसी दौरान पुलिस को एक युवती की ओर से गंभीर शिकायत मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने सीधे कार्रवाई करने के बजाय पहले पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस को जिम में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का शक था। इसके बाद जिम के अंदर चल रही गतिविधियों की पड़ताल शुरू की गई।

ये भी पढ़ें- PUBG से शुरू हुई दोस्ती, प्यार तक पहुंची कहानी; लखनऊ में बांग्लादेशी युवक ने ऐसे बनवा लिए भारतीय दस्तावेज

मेंबरशिप लेने के बहाने जिम पहुंची पुलिस

मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर जिम पहुंचे। उन्होंने मेंबरशिप लेने में रुचि दिखाई और वहां की गतिविधियों को करीब से समझने की कोशिश की। जांच के दौरान जब पुलिस को कुछ गतिविधियों को लेकर संदेह मजबूत हुआ, तो टीम ने रात के समय जिम पर छापा मार दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से जिम में हड़कंप मच गया।

पेन ड्राइव ने बढ़ाया शक

छापेमारी के दौरान पुलिस को एक पेन ड्राइव मिली। इसके अलावा खाली चेक और एक अकाउंट डायरी भी बरामद की गई। पुलिस को संदेह है कि पेन ड्राइव में जिम आने वाली लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो हो सकते हैं। जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि अगर इन तस्वीरों और वीडियो को बिना अनुमति रिकॉर्ड किया गया है, तो इन्हें किस मकसद से रखा गया था। पुलिस को आशंका है कि सामग्री का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग के लिए किया जा सकता था। हालांकि, इस संबंध में अंतिम स्थिति डिजिटल जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

ये भी पढ़ें- Shivam Sharma Murder Case: दोस्तों के साथ निकला था इकलौता बेटा, नदी से शव मिलने पर खुला राज

मैनेजर समेत चार लोग गिरफ्तार

पुलिस ने जिम के मैनेजर अमीन मुल्तानी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही ‘क्लब 71’ की सभी शाखाओं को सील कर दिया गया है। अब पुलिस आरोपियों के व्हाट्सऐप चैट, बैंक खातों और बरामद पेन ड्राइव की बारीकी से जांच कर रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि कथित तौर पर तस्वीरें और वीडियो कहां से आए, उनका इस्तेमाल किसने किया और क्या इस मामले में और लोग भी शामिल हैं।

Location :  Ahmedabad

Published :  4 October 2026, 11:06 AM IST