ग्रेटर नोएडा गोपाल शर्मा हत्याकांड: आखिर दादी ने ऐसा क्या बोला? जो पोते का दर्दनाक तरीके से कर दिया मर्डर, हुआ सनसनीखेज खुलासा

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र गोपाल शर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दादी की एक फटकार से शुरू हुई रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने हत्या की बात कबूल की है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 27 May 2026, 8:36 PM IST
google-preferred

Noida Desk: जेवर कोतवाली क्षेत्र के बनवारीवास गांव में लापता हुए छात्र गोपाल शर्मा की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को साबौता रजवाहे के पास मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। घायलों को जेवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रोही गांव निवासी नरेश, मोहित और बिहार के चंपारण निवासी उमेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि तीनों ने मिलकर छात्र की हत्या की थी और शव को एक बंद पड़े अवैध मकान में छिपा दिया था।

21 मई को अचानक गायब हुआ था छात्र

बनवारीवास गांव निवासी और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला 15 वर्षीय गोपाल शर्मा 21 मई की शाम अचानक घर से लापता हो गया था। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अगले दिन रात करीब 10 बजे उसका शव पड़ोसी गांव रोही में एक बंद पड़े मकान से बरामद हुआ।

ग्रेटर नोएडा किन्नर हत्याकांड: औरत बनकर रहता था युवक, हत्यारे अभिषेक के साथ बनाता था शारीरिक संबंध, इस बात पर हुआ मर्डर

नहीं हुई कुकर्म की पुष्टि

शव की हालत देखकर गांव में सनसनी फैल गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि छात्र के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी आंखों और गुप्तांगों को नुकसान पहुंचाते हुए तेजाब डालकर हत्या की गई है। हालांकि, बाद में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।

दादी की फटकार बनी हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब डेढ़ माह पहले गोपाल की दादी गांव की राजपूताना बैठक पर पहुंची थी। वहां आरोपी युवक हुक्का और अन्य नशा करते थे। दादी ने आरोप लगाया था कि वे उनके नाती को गलत संगत और नशे की लत में धकेल रहे हैं। इसी बात को लेकर आरोपियों ने मन में रंजिश पाल ली थी।

21 मई को जब गोपाल राजपूताना बैठक पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसे हुक्के में ज्यादा तंबाकू डालकर पिलाया। जब छात्र नशे में हो गया तो उसे पास के बंद मकान में ले गए। वहां उसका सिर दीवार में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, छात्र वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे, लेकिन मौका नहीं मिला और शव उसी मकान में पड़ा रह गया।

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा से गायब हुआ 15 साल का लड़का, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका

मुठभेड़ के दौरान चली गोलियां

पुलिस के अनुसार, घटना के खुलासे के लिए चार टीमें बनाई गई थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस टीम ने यमुना एक्सप्रेसवे के साबौता इंटरचेंज के पास बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे और साबौता रजवाहे की पटरी की ओर निकल गए।

पुलिस का क्या कहना है?

कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि आरोपितों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। तीनों के खिलाफ छात्र की हत्या का मुकदमा पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

Location :  Greater Noida

Published :  27 May 2026, 8:36 PM IST

Related News

Advertisement