
गोरखपुर में बड़ा रेल हादसा टला (Img: Dyanmite News)
Gorakhpur: गोरखपुर के नौतनवा-नकहा रेल मार्ग पर रावतगंज स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिठौली गांव के पास एक युवक की लापरवाही के कारण उसकी बाइक ट्रेन की चपेट में आ गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार युवक बिना किसी अधिकृत रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान नौतनवा से गोरखपुर होते हुए छपरा जा रही नौतनवा एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। अचानक ट्रेन को आता देख युवक घबरा गया और बाइक छोड़कर भागकर अपनी जान बचा ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सीधे ट्रेन की चपेट में आ गई और इंजन के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। इस दृश्य को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
लोको पायलट ने स्थिति को समझते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन रुकने के बाद कई यात्री भी बाहर निकलकर स्थिति देखने लगे। समय रहते ट्रेन रोकने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
Gorakhpur News: शादी का झांसा, 8 साल का रिश्ता और फिर अचानक इनकार… एसएसपी ऑफिस पहुंचा दर्दनाक मामला
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ट्रेन के नीचे फंसी बाइक को हटाया गया। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया, हालांकि इस दौरान रेल संचालन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
Gorakhpur: मानव तस्करी के दोषी पर चला कानून का चाबुक, अब भुगतनी होगी ये सजा
यह घटना एक बार फिर रेलवे ट्रैक पार करने में लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी को उजागर करती है। स्थानीय लोगों ने भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।
Location : Gorakhpur
Published : 31 May 2026, 12:20 PM IST