भारतीय रेलवे का बड़ा बदलाव: 55 हजार किमी ट्रैक का नवीनीकरण, पढे़ं पूरी खबर
भारतीय रेलवे ने पिछले कुछ वर्षों में अपने नेटवर्क को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा काम किया है। 2014 से अब तक करीब 55 हजार किलोमीटर रेलवे ट्रैक का नवीनीकरण किया गया है। नई तकनीक, मजबूत ट्रैक और आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से रेलवे यात्रा अब पहले से ज्यादा सुरक्षित, तेज और भरोसेमंद हो गई है।