
Gorakhpur: गगहा थाना क्षेत्र में किन्नर बिजली और उसके पति रविकेश गौतम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, किन्नरों के बीच क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर चल रही रंजिश इस सनसनीखेज वारदात की वजह बनी। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल एक चारपहिया व एक दोपहिया वाहन बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को बिजली किन्नर अपने पति रविकेश गौतम और अन्य लोगों के साथ ग्राम भैंसा बाजार से लौट रही थीं। इसी दौरान कलानी मोड़ के पास अज्ञात कार सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले में रविकेश गौतम की मौत हो गई थी, जबकि बिजली किन्नर घायल हो गई थीं। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
एसपी दक्षिणी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गगहा राजकुमार सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस, स्वाट, एसओजी और एंटीथेफ्ट टीमों की मदद से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि क्षेत्र के बंटवारे को लेकर मनचली किन्नर उर्फ सन्नी की बिजली किन्नर से पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश के चलते मनचली ने अजय शर्मा उर्फ दुर्गेश शर्मा के माध्यम से शेरू उर्फ मित्रपाल से संपर्क किया और बिजली किन्नर तथा उसके पति रविकेश गौतम की हत्या की योजना बनाई। पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य कड़ियों की भी जांच कर रही है।
अन्य लोगों के साथ ग्राम भैंसा बाजार से लौट रही थीं
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मप्रकाश उर्फ अंकित कुमार निवासी आजमगढ़, करन कुमार और दुर्गेश कुमार उर्फ लालू निवासी मऊ, सूरज कुमार निवासी मऊ, मनचली उर्फ सन्नी किन्नर निवासी गोला तथा अजय शर्मा उर्फ दुर्गेश शर्मा निवासी सोनईचा, गगहा के रूप में हुई है।
बाहुबली आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, एक महीने के भीतर करना होगा सरेंडर
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमा संख्या 611/2026 में धारा 61(2) बीएनएस और 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। धर्मप्रकाश के खिलाफ आजमगढ़ में अपहरण से संबंधित पूर्व मुकदमा भी दर्ज है, जबकि मनचली किन्नर के खिलाफ गोला थाने में मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज, सर्विलांस प्रभारी छोटेलाल, निरीक्षक सुनील कुमार राय, उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह, आशुतोष राय सहित गगहा थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Location : Gorakhpur
Published : 26 November 2026, 12:07 PM IST