Gorakhpur: गोरखपुर में 67 कुंतल पटाखों का जखीरा बरामद, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 67 कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से विजय कुमार जायसवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 November 2026, 10:28 AM IST

Gorakhpur: दीपावली के बाद भी अवैध पटाखों का कारोबार जारी है। गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 67 कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे मिलने के बाद पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, अपराधों पर अंकुश लगाने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में खोराबार पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की टीम क्षेत्र में सक्रिय थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

बुधवार रात पुलिस टीम थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक कुसुमेन्द्र सिंह ने पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की टीम के साथ मौके पर कार्रवाई की।

मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया (Source: Dynamite News)

इस दौरान पुलिस ने विजय कुमार जायसवाल पुत्र स्वर्गीय जगदीश नारायण जायसवाल, निवासी खोराबार, गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 67 कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए गए।

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के शुरुआती रुझानों से ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों में बनाई मजबूत बढ़त

विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खोराबार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 533/26 दर्ज किया है। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी और बीएनएस की धारा 288 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में खोराबार थाने के उपनिरीक्षक कुसुमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राजेश पाठक और सतीश कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं, एंटी थेफ्ट सेल की ओर से निरीक्षक सुनील कुमार राय और उनकी टीम ने भी कार्रवाई में हिस्सा लिया।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 November 2026, 10:28 AM IST