
रील का शौक बना मौत का खेल (Img: Google)
Gorakhpur: गोरखपुर में बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल पर शनिवार शाम रील बनाने के दौरान एक युवक ने अचानक सरयू नदी में छलांग लगा दी और लापता हो गया। उसके साथी को मौके पर मौजूद नाविकों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपने मित्र के साथ मोबाइल से वीडियो बना रहा था और इसी दौरान उसने अचानक नदी में छलांग लगा दी। वीडियो को आकर्षक बनाने की कोशिश में यह घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
युवक पानी में उतरते ही तेज बहाव की चपेट में आ गया और कुछ ही क्षणों में नजरों से ओझल हो गया। उसे बचाने के लिए उसका साथी भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन नाविकों ने समय रहते उसे बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़हलगंज पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया गया। अंधेरा होने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है।
स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं लापरवाही या नशे के कारण यह घटना तो नहीं हुई।
राप्ती नदी के खतरनाक घाट फिर जांच के घेरे में, बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने उठाए बड़े कदम
इस घटना ने एक बार फिर सरयू नदी के घाटों और पुलों पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां नियमित पुलिस गश्त, सीसीटीवी निगरानी और चेतावनी व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
Location : Gorakhpur
Published : 31 May 2026, 12:51 PM IST