
सात साल की बच्ची की निर्मम हत्या (Img: pexels)
Ghaziabad: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में सात साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं। CCTV फुटेज फोरेंसिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों ने वारदात की पूरी कहानी सामने लानी शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक वयस्क और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे दोनों आरोपी बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल में ले गए। आरोप है कि मॉल की तीसरी मंजिल पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर शव को नीचे फेंक दिया गया।
Ghaziabad: पत्नी की जीभ काटकर की थी बेरहमी से हत्या, कलयुगी पति को गाजियाबाद कोर्ट ने दी सख्त सजा!
फोरेंसिक टीम को तीसरी मंजिल के एक कमरे से कई जगह खून के निशान मिले। मौके से बच्ची की खून से सनी स्कर्ट, चप्पल, चिप्स का खाली पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद हुई। पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर शराब की बोतल और बीड़ी के अवशेष भी मिले हैं जिसकी जांच अभी की जा रही है।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी करीब तीन घंटे तक मॉल परिसर में रहे। CCTV फुटेज में रात करीब 11 बजे एक आरोपी को मॉल से बाहर निकलते देखा गया। पुलिस फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
बच्ची शुक्रवार शाम से लापता थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी। देर रात निर्माणाधीन मॉल के तीसरे बेसमेंट में सीढ़ियों के पास बच्ची का खून से लथपथ शव मिला। बताया गया कि शव ऊपरी मंजिल से गिरकर सबसे निचले बेसमेंट तक पहुंचा था।
Ghaziabad: आधी रात का हंगामा… प्रेम विवाह के बाद घर पर धावा, फिर पुलिस ने खोला पूरा सच!
सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक वयस्क और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और फोरेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार नूरनगर श्मशान घाट में किया गया। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
Location : Ghaziabad
Published : 12 July 2026, 1:42 PM IST