“पापा, मुझे मत मारो…” गाजियाबाद में गंडासे से काटकर पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या, खून से सने कपड़ों में बाहर बैठा मिला कातिल

गाजियाबाद के खोड़ा में एक घर के अंदर तड़के हुई खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। पारिवारिक कलह और तनाव के बीच एक शख्स ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि दो जिंदगियां खत्म हो गईं, जबकि एक बेटी ने भागकर जान बचाई। आखिर क्या थी इस खौफनाक वारदात की असली वजह?

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 22 August 2026, 9:36 AM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लोकप्रिय विहार की गली नंबर 3 में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से घिरे एक शख्स ने तड़के खूनी खेल खेलते हुए अपनी ही पत्नी और बड़ी बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

गंडासे और चाकू से की हत्या

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी मोहम्मद रजा अंसारी ने शनिवार तड़के घर के अंदर अपनी पत्नी 40 वर्षीय बेबी तबस्सुम और बेटी सना तबस्सुम पर गंडासे और चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस खूनी संघर्ष में मां और बड़ी बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बीच-बचाव करने आई 14 वर्षीय छोटी बेटी रूबी तबस्सुम भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

सेकंड भर में उजड़ गए हंसते-खेलते परिवार: सड़क किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों पर काल बनकर टूटी बस, पांच की दर्दनाक मौत

जान बचाकर भागी छोटी बेटी, अस्पताल में जारी है इलाज

हमले के दौरान जानलेवा वार से बचते हुए छोटी बेटी रूबी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। शनिवार तड़के करीब 3:02 बजे पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मां और बड़ी बेटी को मृत घोषित कर दिया। घायल रूबी का इलाज अस्पताल में चल रहा है, और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

वारदात के बाद खून से सने कपड़ों में बाहर बैठा रहा आरोपी

गाजीपुर मुर्गा मंडी में मुंशी का काम करने वाला आरोपी मोहम्मद रजा अंसारी मूल रूप से बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद वह भागा नहीं, बल्कि खून से सने कपड़ों में चुपचाप घर के बाहर आकर बैठ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

मुंबई में ब्रांडेड दावों की खुली पोल: 148 पन्नों की रिपोर्ट के बाद भी McDonald’s और 13 आउटलेट्स पर चला FDA का हंटर

डिप्रेशन और आर्थिक तंगी बनी दोहरी तबाही की वजह

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पिछले कुछ समय से गंभीर आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव यानी डिप्रेशन से जूझ रहा था। इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस क्रूरता के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

Location :  Ghaziabad

Published :  22 August 2026, 9:36 AM IST