अचानक लगे ब्रेक और पलक झपकते ही उड़ गए परखच्चे! गाजियाबाद एलिवेटेड रोड के इस भीषण हादसे ने खड़े किए रोंगटे

गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड पर अचानक ब्रेक लगने के बाद पीछे चल रही कई कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। पांच वाहनों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए और लंबा जाम लग गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 13 September 2026, 11:34 AM IST

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एलिवेटेड रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक पांच कारें आपस में टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आ रही गाड़ियां आपस में भिड़ गईं।

तेज रफ्तार के कारण बढ़ा नुकसान

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहनों की रफ्तार काफी अधिक थी। अचानक ब्रेक लगने के बाद पीछे चल रहे वाहन चालक समय रहते कारों को नियंत्रित नहीं कर सके। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई कारों को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मासूम की सिसकियां और रूह कंपा देने वाली दरिंदगी! गाजियाबाद में 11 साल की बच्ची से अन्याय पर खौला लोगों का खून

तीन घायलों को अस्पताल भेजा गया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल घायलों की स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से कोई गंभीर जानकारी सामने नहीं आई है।

क्रेन से हटाई गई क्षतिग्रस्त कारें

पांच वाहनों की टक्कर के कारण एलिवेटेड रोड पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कारों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को दोबारा सामान्य कराया गया।

स्कॉर्पियो नहीं मिली तो पत्नी को दूसरी मंजिल से धकेला? गाजियाबाद में 6 महीने पहले हुई थी Love Marriage

शिकायत मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि फिलहाल हादसे के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हादसे के कारणों की भी जानकारी जुटा रही है।

Location :  Ghaziabad

Published :  13 September 2026, 11:34 AM IST