बीच-बचाव करने आए अपनों पर टूटा कहर और छिन गई मां की सांसें! देवरिया में चार आरोपियों की गिरफ्तारी का पूरा सच

देवरिया के गौरीबाजार में मारपीट के बाद महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या की धारा बढ़ाए जाने के बाद पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 September 2026, 7:32 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बंटवारे और आने-जाने को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान उसका मोबाइल छीनने और बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट करने का आरोप है।

बर्दगोनिया गांव का है मामला

पुलिस के मुताबिक, मामला गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया गांव का है। 13 सितंबर को जगवन्ती देवी पत्नी गोविन्द निषाद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बंटवारे और रास्ते से आने-जाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की।

कागजी रिपोर्ट से पर्दाफाश! लापरवाही पर देवरिया के चार एडीओ पंचायत को नोटिस, क्या अब बचेगी इनकी नौकरी?

जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विरोध करने पर आरोपियों ने पीछे से जान से मारने की नीयत से हमला किया। महिला का मोबाइल छीनने के साथ ही उसे बचाने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने की बात कही गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

इलाज के दौरान महिला की मौत

जांच के दौरान मारपीट में घायल जगवन्ती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की विवेचना में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की।

अस्पताल है या जिल्लत का अखाड़ा! स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े दावों की उड़ रही धज्जियां, जानिये देवरिया अस्पताल में तड़पते मरीजों का सच

लंगड़ी चौराहे के पास से गिरफ्तारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 सितंबर को लंगड़ी चौराहे के पास से चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता का मोबाइल भी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की अग्रिम कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  15 September 2026, 7:32 PM IST