गोलियों की गूंज से दहला इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का घर, साज़िश के पीछे कौन? फायरिंग से हड़कंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की, जिसकी जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने ली है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 13 September 2025, 8:22 AM IST
google-preferred

Bareilly: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस समय एक गंभीर और चौंकाने वाली स्थिति का सामना कर रही हैं। बरेली स्थित उनके घर पर हाल ही में बाइक सवार बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई। इस आक्रामक हमले की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर वीरेंद्र चारण और महेंद्र सारण गैंग ने ली है।

वारदात के वक्त घर पर कौन था?

इस घटना के समय दिशा पाटनी मुंबई में थी, लेकिन उनके माता-पिता और बड़ी बहन खुशबू पाटनी घर में ही मौजूद थे। सौभाग्य से इस फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन परिवार और स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

प्रेमानंद महाराज

कैसे अंजाम दी गई फायरिंग?

दो नकाबपोश बदमाश एक बाइक पर आए थे। वे दिल्ली-लखनऊ हाईवे से बरेली में दाखिल हुए और महज 7-8 मिनट के भीतर वारदात को अंजाम देकर वापस उसी हाईवे से फरार हो गए। पुलिस को अंदेशा है कि बदमाशों ने फायरिंग से पहले घर की रेकी की थी।

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे रैपर बादशाह, प्यार, सत्य और रिश्तों को लेकर पूछा ये सवाल

7 राउंड तक फायरिंग की आशंका

गवाहों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ये पुष्टि हुई है कि बदमाशों ने 2-3 बर्स्ट फायर किए, जबकि पुलिस को 7 राउंड तक फायरिंग की आशंका है। मौके से खोखे बरामद किए गए हैं और फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है।

क्या है विवाद की जड़?

सूत्रों के अनुसार यह घटना दिशा की बहन खुशबू पाटनी की एक इंस्टा स्टोरी से जुड़ी हुई बताई जा रही है। बीते जुलाई महीने में खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसे शुरू में प्रेमानंद जी महाराज से जोड़ दिया गया। इस पर काफी विवाद हुआ और खुशबू को सफाई भी देनी पड़ी। उन्होंने एक वीडियो में स्पष्ट किया कि उनका कमेंट प्रेमानंद महाराज के लिए नहीं, बल्कि अनिरुद्धाचार्य के लिए था। उन्होंने बाद में वीडियो क्लिप भी साझा की, जिस पर उन्होंने टिप्पणी की थी।

प्रेमानंद महाराज को किडनी दान करना चाहते थे राज कुंद्रा, बोले- ‘आप स्वस्थ रहें, यही आशीर्वाद है’

इन्होंने ली फायरिंग की जिम्मेदारी

अब इसी विवाद को गंभीर धमकी के तौर पर लेते हुए वीरेंद्र चारण और महेंद्र सारण गैंग ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया और इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उनके बयानों में दिशा पाटनी की बहन को सीधी चेतावनी दी गई थी।

पुलिस का क्या कहना है?

बरेली पुलिस के एसपी अनुराग आर्य ने इस मामले को लेकर X (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, हाईवे कैमरा रिकॉर्डिंग और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Location :