Sambhal में नशा देकर जंगल में किया Gangrape, युवती के होश में आने पर ऐसे खुला राज

यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे, ताजा मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई 12 वर्षीय किशोरी को दो युवक अपहरण कर जंगल में ले गए और तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 June 2026, 3:32 PM IST

Sambhal: यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे ताजा मामला असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई 12 वर्षीय किशोरी को दो युवक अपहरण कर जंगल में ले गए और तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद स्वजन की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी रविवार की रात 10:30 बजे के करीब घर में शौच के लिए उठी थी। बताते हैं कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ वहां आया और किशोरी का तमंचे के बल पर अपहरण कर जंगल में ले गया। जिसके बाद दोनों युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया।

Sambhal News: ताबूत जुलूस में नोहा पढ़ने को लेकर बवाल, दो पक्षों में भिड़ंत से मचा हंगामा

होश आने पर जब पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची, तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि होश आने पर आरोपियों ने उसे तमंचा (अवैध हथियार) दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी कि अगर उसने घर पर किसी को कुछ बताया तो वे उसे मार डालेंगे।

Sambhal Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, कार-ट्रक के बीच भीषण टक्कर; एक परिवार के 6 लोगों की मौत

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। बदहवास परिजन तुरंत किशोरी को लेकर असमोली थाने पहुंचे और दो लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए आगे की वैधानिक छानबीन व आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Location :  Sambhal

Published :  1 June 2026, 3:31 PM IST