फतेहपुर: पिता की चाट की दुकान पर आने वाले युवक ने मासूम की जिंदगी में घोला अंधेरा 

फतेहपुर के खागा में चाट दुकानदार की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी से पड़ोसी सत्यम तिवारी ने शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया। छात्रा के 5 महीने की गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और रेप का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 June 2026, 2:53 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। खागा कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम छात्रा को उसकी ही मासूमियत का झांसा देकर एक हैवान ने अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात की शुरुआत पीड़ित पिता की चाट की दुकान से हुई, जहां आरोपी का लगातार आना-जाना था। किसी को कानोकान भनक नहीं थी कि दुकान पर आने वाला यह युवक पीठ पीछे एक मासूम की जिंदगी में अंधेरा घोल रहा है।

पेट दर्द ने खोला 5 महीने पुराना गहरा राज

यह खौफनाक राज तब तक छुपा रहा जब तक कि प्रकृति ने खुद इसका खुलासा नहीं कर दिया। कक्षा 8 में पढ़ने वाली 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के पेट में अचानक असहनीय दर्द उठा। घबराए परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जो खुलासा किया उसने पैरों तले जमीन खिसका दी। डॉक्टरों ने बताया कि मासूम बच्ची 5 महीने की गर्भवती है। इस खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। जब परिजनों ने सख्ती से पूछताछ की, तो छात्रा ने रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

सऊदी से आए रुपयों का वो ‘सीक्रेट’ विवाद, जिसने आधी रात को अपनों को ही बना दिया खून का प्यासा!

शादी का झांसा और लगातार दरिंदगी

छात्रा ने बताया कि मोहल्ले का ही रहने वाला सत्यम तिवारी उसे बहला-फुसलाकर लगातार उसका यौन शोषण कर रहा था। आरोपी उसे लगातार शादी का झांसा देता रहा और कहता रहा कि "जैसे ही तुम बालिग हो जाओगी, मैं तुमसे शादी कर लूंगा, बस अभी घर वालों को कुछ मत बताना।" लोक-लाज और डर के मारे मासूम सब कुछ सहती रही। जब पीड़ित पिता शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, तो दबंग परिजनों ने उन्हें भला-बुरा कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया।

सुबह-सुबह गंगा घाट पर चीख-पुकार… नहाने गए किशोरों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे

अंतिम रास्ता न बचते देख पीड़ित पिता अपनी बेटी को लेकर खागा कोतवाली पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सत्यम तिवारी, उसके भाई और दोस्त दिव्य उर्फ सत्यम मिश्रा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, रेप और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपराध निरीक्षक राम आशीष यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी सत्यम तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहनता से विधिक जांच जारी है।

Location :  Fatehpur

Published :  23 June 2026, 2:53 PM IST