दिल्ली के बाद अब यहां हुआ बड़ा हादसा! रात के अंधेरे में भरभराकर गिरा स्कूल, 70 बच्चों की जान भगवान भरोसे

फतेहपुर में ऐरायां विकासखंड के हसनपुर कसार गांव में बुधवार रात करीब 9:30 बजे जर्जर जूनियर हाईस्कूल का एक कमरा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय विद्यालय बंद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 10 September 2026, 12:43 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेेश के फतेहपुर में  ऐरायां विकासखंड के हसनपुर कसार गांव में बुधवार रात करीब 9:30 बजे जर्जर जूनियर हाईस्कूल का एक कमरा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय विद्यालय बंद था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर यही घटना दिन के समय होती, जब स्कूल में बच्चे मौजूद रहते, तो कई बच्चों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

रात में गिरा स्कूल का जर्जर कमरा

जानकारी के अनुसार हसनपुर कसार गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल की इमारत काफी समय से जर्जर हालत में है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे अचानक विद्यालय के एक कमरे की छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं। तेज आवाज के साथ कमरा गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि जिस कमरे का हिस्सा गिरा है, उसमें फिलहाल बच्चों की पढ़ाई नहीं होती थी। इस कमरे को विद्यालय में स्टोर रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। हालांकि, स्कूल की इमारत का अन्य हिस्सा भी जर्जर बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Fatehpur Accident: देश की वर्दी पहनने का सपना था, लेकिन हाईवे पर थम गई संजय की जिंदगी

दिन में हादसा होता तो बढ़ सकती थी मुश्किल

ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के समय रात होने के कारण स्कूल में बच्चे और शिक्षक मौजूद नहीं थे। इसी वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन अगर यही कमरा दिन में गिरता तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती थी।

ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर कमरे के बिल्कुल बगल वाले हिस्से में बच्चों को बैठाया जाता है। ऐसे में विद्यालय की इमारत का कोई दूसरा हिस्सा गिरने पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। स्कूल में करीब 70 बच्चे पढ़ते हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।

पूरे विद्यालय की हालत जर्जर होने का दावा

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल एक कमरा ही खराब हालत में नहीं था, बल्कि विद्यालय के कई हिस्से लंबे समय से जर्जर पड़े हैं। इमारत की स्थिति को देखते हुए अभिभावकों में डर का माहौल है। उन्हें आशंका है कि यदि समय रहते विद्यालय की मरम्मत या अन्य जरूरी व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय की इमारत का निरीक्षण कराने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कमरा गिरने की घटना के बाद ऐरायां ब्लॉक के शिक्षा और विकास विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्यालय की स्थिति की समय रहते जांच होनी चाहिए थी।

ग्रामीणों ने खंड शिक्षा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी से विद्यालय की स्थिति का जल्द निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अधिकारियों ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें: Fatehpur Accident: एक पल में उजड़ गया परिवार, काम के लिए निकला युवक जिदंगी से धो बैठा हाथ

बच्चों की सुरक्षा बनी सबसे बड़ी चिंता

हसनपुर कसार के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक अब उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। एक कमरे के गिरने के बाद विद्यालय के बाकी जर्जर हिस्सों को लेकर भी डर बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि विद्यालय की पूरी इमारत की तकनीकी जांच कराई जाए। यदि भवन बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है तो मरम्मत होने तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। 

Location :  Fatehpur

Published :  10 September 2026, 12:43 PM IST