रात के अंधेरे में चल रहा था मिट्टी का खेल, तभी पहुंच गई टीम… एटा में खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

एटा में देर रात हुई प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ने खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी है। गांव में चल रहे मिट्टी खनन के खेल के बीच अचानक पहुंची टीम ने ऐसा कदम उठाया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई। आखिर मौके पर क्या मिला और किस तरह हुई कार्रवाई?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 May 2026, 2:02 PM IST

Etah: एटा जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में जलेसर एसडीएम पियूष रावत के निर्देशन में तहसीलदार संदीप सिंह ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में लगी एक खनन मशीन को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

अवैध खनन की मिली थी सूचना

जानकारी के मुताबिक अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरनगर के नगला छय्या में रात के समय अवैध मिट्टी खनन की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना मिलते ही तहसीलदार संदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक टीम को देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

खेत में खाद डालते वक्त हुआ ऐसा बवाल कि कांप उठा गांव, महिला बोली- अब जान बचाना भी मुश्किल

मौके पर जांच के दौरान एक खनन मशीन अवैध खनन करते हुए पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि मशीन के जरिए बिना अनुमति मिट्टी का खनन किया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीन को कब्जे में ले लिया। बाद में पकड़ी गई मशीन को अवागढ़ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

गोरखपुर: कपड़ा खरीदने निकली युवती लापता, युवक समेत तीन पर केस दर्ज, परिवार में मचा हड़कंप

अवैध खनन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

तहसीलदार संदीप सिंह ने साफ कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार चल रही कार्रवाई से खनन माफियाओं में डर का माहौल बना हुआ है। प्रशासन की इस सख्ती से इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय लंबे समय से मिट्टी खनन का खेल चल रहा था।

Location :  Mainpuri

Published :  23 May 2026, 2:02 PM IST