
सोत नदी के जंगल में मिला शव
Badaun: बदायूं जिले के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मक्के की फसल की रखवाली कर रहे एक दिव्यांग युवक का शव खेत के पास पेड़ से लटका मिला। रोज की तरह वह खेत पर फसल की देखभाल करने गया था, लेकिन मंगलवार को उसका शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिला। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और परिवार में कोहराम मच गया है।
घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुर रकबा स्थित सोत नदी के जंगल की है, जहां सर्वा गांव निवासी चंद्रपाल यादव (पुत्र सुरेश कुमार) का शव पेड़ से लटका मिला। खेतों के आसपास मौजूद लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत गांव वालों और पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया।
यूपी में रात में गोलियों की तड़तड़ाहट, बदायूं में भी पुलिस ने क्यों चलाई गोली
जानकारी के मुताबिक चंद्रपाल यादव अपनी मक्के की फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर गया था। वह दिव्यांग था और अपने जीवनयापन के लिए टेलरिंग का काम करता था। परिवार के अनुसार वह अक्सर खेतों पर जाकर फसलों की देखभाल भी करता था, इसलिए किसी को अंदाजा नहीं था कि ऐसा दुखद कदम उठ सकता है।
घटना की जानकारी मिलते ही यूपी 112 और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के इलाके को भी जांच के दायरे में लिया गया ताकि घटना से जुड़ी हर कड़ी को समझा जा सके।
बदायूं में ऐसा क्या हुआ कि जनजीवन हो गया अस्त-व्यस्त, बढ़ी लोगों की मुश्किलें
जैसे ही युवक की मौत की खबर परिजनों तक पहुंची, घर में मातम पसर गया। परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।
Location : Badaun
Published : 2 June 2026, 2:22 PM IST