रात में छत पर गया युवक, सुबह मिली मौत की खबर… देवरिया का होश उड़ा देने वाला मामला

देवरिया के रामनगर निवासी वेदांत शाही की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 July 2026, 9:07 AM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले एक युवक की नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव के लोग लगातार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

प्राइवेट कंपनी में करता था नौकरी

मृतक की पहचान वेदांत शाही, पुत्र विनय शाही, निवासी रामनगर, थाना बघौचघाट, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थे। रोज की तरह वह अपने काम में व्यस्त थे, लेकिन देर रात अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देर रात वेदांत शाही संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

साजिश वाली वो ‘आखिरी कॉल’: पहले घर से 300 मीटर दूर बुलाया… फिर गोलियों से भूना, वैशाली में युवक की खौफनाक हत्या से मचा हड़कंप

गांव पहुंची मौत की खबर, मचा कोहराम

जैसे ही युवक की मौत की सूचना उनके पैतृक गांव रामनगर पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां, पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

सावधान! अगले कुछ घंटे बेहद भारी: 17 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी, IMD ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिजनों के मुताबिक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को देवरिया लाया जाएगा, जहां पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Location :  Deoria

Published :  9 July 2026, 9:07 AM IST