ट्रैफिक पुलिस के अचानक एक्शन से वाहन चालकों में क्यों मची भगदड़? जानिए देवरिया के चौराहों पर चले पुलिसिया हंटर का पूरा राज

देवरिया में यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 120 वाहनों का ई-चालान किया और 2 वाहनों को सीज किया। हेलमेट, तीन सवारी, बिना फिटनेस और नो पार्किंग नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 July 2026, 8:32 PM IST

Deoria: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को देवरिया यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन और यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई।

जानिए देवरिया के चौराहों पर चले पुलिसिया हंटर का पूरा राज

इन स्थानों पर हुई विशेष चेकिंग

अभियान के दौरान भटवलिया, रोडवेज बस स्टैंड, गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, कचहरी चौराहा और राघव नगर सहित प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।

Deoria: तिरंगे में लिपटने से पहले ही रो पड़ा रामपुर चंद्रभान, असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह को नम आंखों से विदाई

120 वाहनों का चालान, 2 वाहन सीज

यातायात पुलिस ने सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके अलावा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र वाले ऑटो और ई-रिक्शा संचालित करने तथा नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वालों का चालान किया गया। अभियान के दौरान कुल 120 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 2 वाहनों को सीज कर दिया गया।

Deoria Crime News: खेत से मोटर पंप चुराने वाले अनिकेत और कृष्णा गिरफ्तार, मदनपुर पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

यातायात नियमों का पालन करने की अपील

यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, वैध दस्तावेज साथ रखने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Location :  Deoria

Published :  9 July 2026, 8:32 PM IST