
सुनील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में खुखूंद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला अभी थमा भी नहीं था कि इस घटना से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है। अपनी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना से मानसिक अवसाद से घिरे पीड़िता के पिता अपने घर पर फांसी लगाकार जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
देवरिया में रेप पीड़िता बच्ची के पिता द्वारा फांसी लगाकर सुसाइड करने की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलवार को एक युवक ने सुसाइड करने वाले व्यक्ति की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म की घटना जानकर लड़की के पिता ने दुष्कर्म करने वाले के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। यह मामला जनपद में चर्चाओं में बना हुआ था। लेकिन पीडि़ता के पिता द्वारा सुसाइड किये जाने से सभी हैरान हैं।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार रेप पीड़िता बच्ची का पिता शुक्रवार को अपने घर पहुंचा और कमरे में लगे फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मंगलवार को रेप पीड़िता बच्ची के पिता ने उसके दोस्त और बच्ची से रेप के आरोपी रामबाबू के गुप्तांग पर चाकू से हमला कर दिया।
सुनील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने घटना के दिन मंगलवार को बताया कि रामबाबू आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया गया है तथा पीड़िता के पिता की तहरीर पर समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए पीड़िता को मेडिकल के लिए रवाना किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पीड़िता के पिता और आरोपी, दोनों एक ही साथ काम करते हैं और एक ही साथ रहते हैं। दोनों के समलैंगिंक होने की चर्चाएं भी क्षेत्र में है।
Location : Deoria
Published : 24 October 2025, 2:17 PM IST
Topics : Crime in UP Deoria Rape With Minor suicide UP Police