क्या पता था वो सफर आखिरी होगा! देवरिया का युवक निकला था दवा लेने, आखिर कैसे बन गया बेकाबू ट्रेलर का शिकार?

देवरिया के सलेमपुर में महदहा चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 July 2026, 8:49 PM IST

Deoria: जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर महदहा चौराहे के पास कृष्णा मैरिज हॉल के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया।

युवक ने मौके पर ही तोड़ दिया दम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

दवा लेने निकला था युवक

जानकारी के अनुसार, मृतक चाँदपलिया गांव का निवासी था। वह किसी जरूरी दवा को लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Deoria News: PHC परिसर में बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप, वायरल तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा बवाल

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर और उसके चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे भारी वाहनों पर चिंता जताई। लोगों ने प्रशासन से प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Location :  Deoria

Published :  7 July 2026, 8:49 PM IST