देवरिया के गौरी बाजार में बरामद कटे हाथ का खुला रहस्य, पुलिस जांच में सामने आई रोंगटे खड़े करने वाली घटना

देवरिया के गौरी बाजार क्षेत्र में वकीलगंज के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गौरी बाजार चौराहे के निकट कटा हुआ हाथ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस दोनों घटनाओं के संबंध की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 10 August 2026, 5:48 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बरामद हुए कटे हाथ का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। कटा हाथ मिलने से सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वकीलगंज चौराहे के पास सड़क हादसे में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक का एक हाथ कटकर अलग हो गया। घायल युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

वकीलगंज में हुआ सड़क हादसा

इसी बीच गौरी बाजार चौराहे के पास सड़क किनारे एक कटा हुआ हाथ मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच आशंका जताई जा रही है कि सड़क हादसे में घायल युवक का हाथ ही संभवतः यहां तक पहुंचा हो, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Deoria: स्क्रीन पर टिकी नजरें और छूट गया जिंदगी का साथ; देवरिया में गहरे कुएं में समाया व्यक्ति, 4 घंटे चला रेस्क्यू

गौरी बाजार में मिला कटा हुआ हाथ

हादसे के बाद घायल युवक की तस्वीरें राहगीरों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने की भी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक को काफी देर तक मौके पर मदद नहीं मिल सकी, जिससे पुलिस की सक्रियता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Deoria News: डीएम के पहुंचते ही खुल गई स्कूलों की पोल, शिक्षक मौजूद फिर भी डिजिटल अटेंडेंस गायब; PTM रजिस्टर ने खोला बड़ा राज

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अब पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल और घायल युवक की पहचान सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। गौरी बाजार चौराहे पर मिले हाथ का घायल युवक से संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है और पुलिस की जांच तथा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Location :  Deoria

Published :  10 August 2026, 5:48 PM IST