9 घंटे 40 मिनट तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा युवक, उतारने में पुलिस के छूटे पसीने; आखिर क्या थी जिद?

देवरिया जिले में पुलिस की कथित एकतरफा कार्रवाई से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। यह सबकुछ करीब 9 घंटे 40 मिनट तक चला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 November 2026, 5:09 PM IST

Deoria: देवरिया में एक युवक के अड़ियल रवैये के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घंटों तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर पुलिस की कार्रवाई को 'एकतरफा' मानते हुए, वह युवक गुस्से में आकर एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक ने नीचे आने से इनकार कर दिया और निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग पर अड़ा रहा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब 9 घंटे 40 मिनट तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद, आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस घटना की शुरुआत रास्ते को लेकर हुए एक विवाद से हुई।

ये भी पढ़ें- Pratapgarh News: कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने के केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बरियारपुर थाना क्षेत्र में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, युवक इस बात से गुस्सा था कि दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की और उसे न्याय नहीं मिल रहा।

अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज होकर युवक अचानक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक के चढ़ते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा हुआ था। वह इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करता रहा और जोर देकर कहा कि दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- गंभीर धाराओं में केस दर्ज आरोपियों को मिली जमानत, हमीरपुर पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

वहीं दूसरी तरफ, मामले को देखते हुए बरियारपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को भी सूचित किया गया। इसके बाद सलेमपुर के क्षेत्राधिकारी (CO), नायब तहसीलदार, कानूनगो और पुलिस बल की एक बड़ी टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक से बातचीत शुरू की और उसे लगातार सुरक्षित नीचे आने के लिए समझाते रहे।

Location :  Deoria

Published :  13 November 2026, 5:09 PM IST