झूठे वादों के साये में छिपे चेहरे बेनकाब! शादी का झूठा झांसा और विश्वासघात का यह दर्द झकझोर देगा रूह

देवरिया के मईल में शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 15 September 2026, 7:39 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सत्येंद्र गोंड उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी मईल थाना क्षेत्र, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर 15 सितंबर 2026 को पिंडी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

मईल थाने में दर्ज था मुकदमा

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ मईल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 006/2026 दर्ज है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87 और 64(2)एम के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5J(2)/6 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के आंसुओं का हिसाब और शिकंजे में मुख्य आरोपी! देवरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी

अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण में मईल पुलिस ने आरोपी की तलाश की।

कागजी रिपोर्ट से पर्दाफाश! लापरवाही पर देवरिया के चार एडीओ पंचायत को नोटिस, क्या अब बचेगी इनकी नौकरी?

आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पिंडी तिराहे के पास घेराबंदी कर सत्येंद्र गोंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Deoria

Published :  15 September 2026, 7:39 PM IST