
देवरिया में दरिंदगी (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही किशोरी को रास्ते में कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी किशोरी को उसकी सहेली के घर छोड़कर फरार हो गया। सहेली ने घटना की जानकारी किशोरी के परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।
परिजनों ने किशोरी को लेकर महुआडीह थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
ये भी पढ़ें - Deoria News: ‘पैदा होते ही बिका नवजात’… सनसनीखेज दावे की क्या है सच्चाई? प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया विराम
बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिजनों में काफी आक्रोश है। परिवार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। महुआडीह थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच के साथ ही आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें - Deoria News: रात में अचानक बुझ गई 15 हजार घरों की बिजली, ट्रांसफार्मर में क्या हुआ कि मच गया हाहाकार?
Location : Deoria
Published : 12 August 2026, 3:37 PM IST
Topics : crime news Deoria News Deoria Police UP News