
कल्कि बायोटेक पर छापा (Img: Dynamite News)
Deoria: जिले में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़हरा चौराहा स्थित कल्कि बायोटेक पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान दवा प्रतिष्ठान के रिकॉर्ड और उपलब्ध दवाओं की गहन जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद के नेतृत्व में की गई। जांच के समय फर्म के स्वामी भी मौजूद रहे। टीम ने प्रतिष्ठान से जुड़े दस्तावेजों और दवाओं की गुणवत्ता संबंधी जानकारी जुटाई।
अयोध्या में बड़ा फैसला, राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे डॉ. कृष्ण मोहन
निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों की रिपोर्ट सहायक आयुक्त (औषधि), गोरखपुर मंडल को भेज दी गई है। औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्म के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अमेठी में दलित किशोरी का धर्मांतरण, आरोपी चार सालों से कर रहा था शोषण; अब लेकर हुआ फरार
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि जिले में दवाओं की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि औषधि प्रतिष्ठानों की जांच और निगरानी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद दवा कारोबारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
Location : Deoria
Published : 22 July 2026, 9:03 PM IST
Topics : Deoria News Drug Inspection Kalki Biotech