
पुलिस बल तैनात (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जिले से जहां गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में अंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर गुरुवार को तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रतिमा हटाने की कार्रवाई के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव की घटना हुई। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के हाथ और पैर में हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
घटना के संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह ने बताया कि बीती रात गांव में अंबेडकर की प्रतिमा रखी गई थी। प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों से बातचीत कर प्रतिमा को शांतिपूर्वक हटाने का प्रयास किया गया। उनके अनुसार, जिन लोगों ने प्रतिमा रखी थी, वे उसे हटाने के लिए सहमत भी हो गए थे।
ये भी पढ़ें - Deoria: बिना हेलमेट और तीन सवारी वाले सावधान! देवरिया में यातायात पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जब लोग प्रतिमा हटा रहे थे, तभी पुलिस के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पत्थर बाजो को खदेड़ा। वहीं अपर जिलाधिकारी प्रशासन और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद।
ये भी पढ़ें - Deoria Traffic Police Campaign: सड़क पर निकले तो संभल जाइए… देवरिया में एक दिन में 126 चालकों पर टूटा पुलिस का एक्शन
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मौके पर पूरी तरह शांति है और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
Location : Deoria
Published : 30 July 2026, 5:38 PM IST