Delhi Encounter: रोहिणी में दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट, दो को लगी गोली, एक गिरफ्तार

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-28 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी बवाना हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे हैं, पुलिस जांच जारी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 March 2026, 1:58 PM IST
google-preferred

New Delhi: राजधानी दिल्ली के रोहणी में गुरुवार देर रात दिल्ली पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। जबकि बदमाशों का तीसरा साथी पुलिस की गिरफ्त में है। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में दहशत फैल गई।

रोहिणी सेक्टर-28 में यह मुठभेड़ हुई। दोनों घायल अपराधी हाल ही में बवाना में हुई एक हत्या के मामले में शामिल थे।

बवाना में हत्या की वारदात में शामिल बदमाश

जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर और इनपुट से सूचना मिली कि बवाना में हत्या की वारदात में शामिल बदमाश रोहिणी इलाके में आने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां नाकाबंदी कर ली। इस सूचना पर पुलिस ने उक्त स्थान पर जाल बिछाया। जब पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाकर इंतजार कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बदमाशों को रोकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दी।

सीएम नीतीश कुमार 30 मार्च को दे सकते हैं MLC पद से इस्तीफा, जानिये बड़ा अपडेट

दो बदमाशों के पैर में गोली लगी

पुलिस ने भी बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई की जिस पर दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि दो बदमाश बवाना में हत्या की वारदात में लिप्त थे। पुलिस को उनकी काफी समय से तलाश थी। पुलिस बदमाशों की पहचान कर रही है।

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि रोहिणी इलाके में क्राइम ब्रांच के साथ मुठभेड़ के बाद 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में पुलिस की गोलीबारी में दो अपराधी घायल हुए। दोनों अपराधी हाल ही में बवाना में हुई हत्या के मामले में शामिल थे।

भारत में भी किशोरों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म होगा बैन! जानिये संसदीय समिति की रिपोर्ट ने क्या सुझाया?

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बवाना हत्या मामले के आरोपी रोहिणी इलाके में आने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वहां नाकाबंदी कर ली थी। बदमाशों के फायरिंग करने पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 27 March 2026, 1:58 PM IST

Advertisement