पब के भीतर अय्याशी और बारूद का खेल! राजधानी दिल्ली की रंगीन रातों में हथियारों के साथ छिपे थे शातिर, जानिए आखिर क्या थी साजिश?

पहाड़गंज के पब में देर रात दो युवक मनोरंजन के लिए पहुंचे थे, लेकिन पुलिस की छापेमारी के बाद उनके पास से बरामद सामान ने पूरे मामले को बदल दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 September 2026, 4:29 PM IST

New Delhi: राजधानी दिल्ली में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मध्य जिला पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने पहाड़गंज स्थित टिप्सी बार एंड लाउंज में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की रात सूचना मिली थी कि पब के अंदर दो युवक अवैध हथियार लेकर मौजूद हैं।

छापेमारी कर दोनों को पकड़ा

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पहाड़गंज के टिप्सी बार एंड लाउंज में छापा मारा। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों को मौके से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और .32 बोर के सात कारतूस बरामद किए गए।

अब तो हद ही हो गई! पहले गंदी बातें, फिर कार से पीछा… दिल्ली के मुखर्जी नगर में छात्रा के साथ ये क्या हुआ?

पूछताछ में बताई हथियार रखने की वजह

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे दिल्ली के वजीरपुर इलाके में स्थित एक कॉपर इंडस्ट्री में काम करते हैं। उनका दावा था कि उन्होंने हथियार अपनी सुरक्षा के लिए रखे थे। पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात दोनों मनोरंजन के लिए पहाड़गंज के पब में पहुंचे थे।

दोनों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज होने का दावा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक शाहबाद डेयरी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

देहरादून के कॉलेजों तक पहुंचे दिल्ली के सिद्धू गैंग के तार: महंगे शौक के लिए छात्र बने नशे के सौदागर, 6 गिरफ्तार

अवैध हथियारों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद पिस्टल और कारतूस आरोपियों तक कैसे पहुंचे और इनका इस्तेमाल किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में तो नहीं किया गया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Location :  New Delhi

Published :  24 September 2026, 4:29 PM IST