10 महीने की बच्ची की रहस्यमयी मौत! डॉक्टर की दवा बनी वजह या कुछ और? पढ़ें पूरी खबर

महराजगंज के परतावल क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक में इलाज के बाद 10 माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 April 2026, 9:07 PM IST

Maharajganj: एक मासूम की जिंदगी बचाने के लिए उसे क्लीनिक ले जाया गया था, लेकिन वही जगह उसकी आखिरी मंज़िल बन गई। 10 महीने की बच्ची की मौत के बाद जो चीख-पुकार मची, उसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और क्लीनिक को घेर लिया।

इलाज के बाद घर पहुंचते ही बिगड़ी हालत

महराजगंज जिले के परतावल क्षेत्र में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 माह की बच्ची की मौत के बाद तनावपूर्ण माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, मऊ जिले के परासी नरहल निवासी प्रदीप कुमार अपनी 10 माह की पुत्री अन्नया को इलाज के लिए श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे थे।

मौत के बाद क्लीनिक पर फूटा गुस्सा

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और तुरंत क्लीनिक पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।

महराजगंज में ग्रीन मिशन: बदलेगा जिले का स्वरूप, डीएम ने कहा- ‘हर मेड़ा पर पेड़’ अभियान को मिलेगा नया जोर

पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। परतावल चौकी प्रभारी अमित सिंह और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। इसके बाद थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

विधायक भी पहुंचे मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।

महाराजगंज में माइक्रोफाइनेंस घोटाला! महिलाओं की किस्तें हड़प गए कर्मचारी, 7 पर मुकदमा दर्ज

पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Maharajang

Published : 
  • 1 April 2026, 9:07 PM IST