कमरबंध में छिपाकर ले जा रही थी करोड़ों का माल! DDU स्टेशन पर महिला से बड़ा खुलासा

ब्रह्मपुत्र मेल से यात्रा कर रही एक महिला के कमरबंध से 7.11 करोड़ रुपये का विदेशी सोना मिलने के बाद DDU Foreign Gold Smuggling मामला चर्चा में है। आखिर यह सोना किसके लिए लाया जा रहा था और इसके पीछे कितना बड़ा नेटवर्क छिपा है? पूरी खबर में जानिए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 July 2026, 1:18 PM IST

Varanasi: देश में पिछले कुछ वर्षों से सोने की तस्करी के कई बड़े मामले सामने आए हैं। खासकर भारत-बांग्लादेश सीमा से विदेशी सोना लाकर बड़े शहरों तक पहुंचाने वाले नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में अब DDU Foreign Gold Smuggling मामले ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की वाराणसी टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन पर कार्रवाई करते हुए 7.11 करोड़ रुपये का विदेशी सोना बरामद किया है। मामले में पश्चिम बंगाल की एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

ब्रह्मपुत्र मेल से दिल्ली जा रही थी महिला

डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ आंचलिक कार्यालय से सूचना मिली थी कि बांग्लादेश सीमा के रास्ते तस्करी कर लाया गया विदेशी सोना कूचबिहार होते हुए दिल्ली भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही डीडीयू जंक्शन पर निगरानी बढ़ा दी गई।

बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे ब्रह्मपुत्र मेल के एसी कोच बी-2 से यात्रा कर रही हुगली (पश्चिम बंगाल) निवासी 44 वर्षीय मधु देवी वर्मा को प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर रोक लिया गया।

कमरबंध, पर्स और बैग में छिपा था सोना

पूछताछ के दौरान महिला ने अपने पास सोना होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे डीआरआई कार्यालय ले जाकर महिला अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कमरबंध, नीले पर्स और हैंडबैग से काले कपड़े और अखबार में छिपाकर रखे गए 42 गोल्ड बार और 20 कट पीस बरामद हुए।

जांच में बरामद सोने की अनुमानित कीमत 7.11 करोड़ रुपये आंकी गई है।

बस 5 मिनट की लापरवाही और बाइक गायब… दुकान के बाहर हुई घटना ने सबको चौंकाया

99.5% शुद्ध निकला विदेशी सोना

DDU Foreign Gold Smuggling मामले में बरामद सोने की जांच वाराणसी के अधिकृत सराफा विशेषज्ञ से कराई गई। जांच में सोने की शुद्धता 99.5 प्रतिशत पाई गई। डीआरआई ने महिला के पास से मिला वनप्लस-7 मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

“अगर डील करनी होती तो AC कमरे में बैठता…” 26 दिन बाद अनशन खत्म करने पर बोले सोनम वांगचुक

महिला के पास से 19,200 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

14 दिन की न्यायिक हिरासत, अब नेटवर्क की जांच

डीआरआई ने आरोपी को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सप्तम) कृष्ण कुमार की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया। डीआरआई ने रिमांड की मांग भी की थी और अदालत में सीजर मेमो, गिरफ्तारी मेमो, पंचनामा सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए।

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस विदेशी सोने की खेप का असली रिसीवर कौन था और तस्करी का नेटवर्क कितनी दूर तक फैला हुआ है।

Location :  Varanasi

Published :  25 July 2026, 1:18 PM IST