पुलिस के हत्थे चढ़ा कफ सिरप तस्कर, 10 लाख की प्रतिबंधित दवा और 3 लाख रुपये जब्त

मुजफ्फरनगर जनपद की बुढाना कोतवाली पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय गैंग के तीन नशे के सौदागर अमजद,गुलवेज और जोएब को गिरफ्तार किया है जबकि इनका एक अन्य साथी शुभम अभी भी फरार बताया जा रहा है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 5 June 2026, 7:47 PM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की बुढाना कोतवाली पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय गैंग के तीन नशे के सौदागर अमजद,गुलवेज और जोएब को गिरफ्तार किया है जबकि इनका एक अन्य साथी शुभम अभी भी फरार बताया जा रहा है।

गिरफ़्त में आए इन अभियुक्तों के पास से पुलिस 10 लाख रुपये की कीमत की प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप की 2845 शीशियां, 3 लाख कैश और एक ऑल्टो कार भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि ये गैंग गाजियाबाद से तस्करी कर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में इस प्रतिबंध कफ सिरप को सप्लाई करने का काम किया करता था।

जिसकी अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए बुढ़ाना पुलिस को एक तो पॉप मिला था। कुछ अवैध सिरप जिसमें नशे का पदार्थ मिला रहता है। उस तरह की सूचना के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से एक मेरठ का निवासी है एक खतौली मुजफ्फरनगर का तथा एक गाजियाबाद कमिश्वरेट का निवासी है। तथा एक वांछित भी गाजियाबाद का है। इसमें तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं अमजद, गुलवेज और जोएब इनके पास से 24 पेटी कार्टन 2845 शीशियां प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया है। इस कोडिंग के रूप में भी जानते हैं। और इसमें ड्रग इंस्पेक्टर और जो बुढ़ाना एसएचओ है।

उनकी संयुक्त टीम द्वारा यह काम किया गया है। तथा सीओ बुढ़ाना, एसपी आर ए के मार्गदर्शन में इसमें 24 पेटी कार्टन 2845 शीशियां के अलावा₹300000 कैश बरामद किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त एक ऑटो कर बरामद की गई है, पहले इन्होंने पूछताछ से बताया है। यह गाजियाबाद से लाते हैं तथा उत्तराखंड राज्य में धन लाभ के लिए यह ऐसा कार्य करते हैं। तथा इनका आपराधिक इतिहास अभी संज्ञान में नहीं आया है। फिर भी इसमें 242 /26,8/ 21/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग जिसमें ड्रग्स इंस्पेक्टर और एसएचओ बुढ़ाना फरद में शामिल है। इस प्रदर्शय में अभियोग दर्ज किया गया है। तथा नियमानुसार नशे के अंधकार से उजाले की ओर ऑपरेशन सवेरा के तहत कार्रवाई करते हुए ।जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

प्रतिबंधित वेनेरेक्स कफ सिरप कोडिंग ग्रुप में जाना जाता हैं। और इसमें 24 पेटीया बरामद की गई है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  5 June 2026, 7:47 PM IST