चित्रकूट: साईपुर गांव में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, घर से बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां चारपाई पर सो रहे एक युवक को घर से बाहर बुलाकर उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 May 2026, 6:09 AM IST

Chitrakoot: चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईपुर गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां चारपाई पर सो रहे एक युवक को घर से बाहर बुलाकर उसके सीने में चाकू घोंप दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ढाबे से लौटने के बाद हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय बाबूलाल यादव सोमवार रात करीब 10 बजे गांव के गढ़ीघाट मोड़ स्थित एक ढाबे से खाना खाकर लौटे थे। इसके बाद आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें घर से बाहर बुलाया और फिर हमला कर दिया।

सीने में चाकू लगने से मौत, अस्पताल में घोषित मृत

गंभीर हालत में परिजन बाबूलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है।

बचाने की कोशिश में परिजन भी पहुंचे, हमलावर फरार

वारदात के दौरान बाबूलाल की बेटी रचना और भतीजे लवकुश ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावर चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपी हिरासत में

पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

Location :  Chitrakoot

Published :  26 May 2026, 8:04 PM IST