पति खड़ा देखता रहा, पत्नी ने प्रेमी के गले में डाल दी वरमाला… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र में तीन बच्चों की मां ने कथित तौर पर पति की मौजूदगी में मंदिर में अपने प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। पति ने पत्नी के दो साल से प्रेम संबंध होने का आरोप लगाया, जबकि महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 29 July 2026, 9:59 AM IST

Chandauli:  उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील क्षेत्र में एक अनोखी शादी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यहां तीन बच्चों की मां ने कथित तौर पर अपने पति की मौजूदगी में मंदिर पहुंचकर प्रेमी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और देखते ही देखते यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

पति ने लगाया दो साल पुराने प्रेम संबंध का आरोप

महिला के पूर्व पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का पिछले दो वर्षों से दूसरे युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। उसने कहा कि परिवार को बचाने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन पत्नी ने अंततः प्रेमी के साथ रहने का फैसला कर लिया। पति का कहना है कि उसके सामने ही मंदिर में शादी संपन्न हुई।

महिला ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वहीं, महिला ने अपने पूर्व पति पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए। उसका कहना है कि घरेलू विवादों और लगातार उत्पीड़न के कारण उसने यह निर्णय लिया। महिला का दावा है कि उसने अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू किया है।

प्रेमी ने बताई पहली मुलाकात की कहानी

महिला के प्रेमी ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और मंदिर में विवाह कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया।

दिल्ली से UP तक सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, इन वजहों से टूट रहा है गोल्ड; जानें आज के ताजा भाव

घटना ने छेड़ी नई बहस

इस अनोखी शादी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कोई इसे महिला की व्यक्तिगत पसंद का अधिकार बता रहा है तो कोई इसे पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों से जोड़कर देख रहा है। घटना ने रिश्तों, वैवाहिक विवादों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

एक शव…दो दावेदार! अदीला की हत्या की गुत्थी में नया ट्विस्ट, DNA रिपोर्ट से खुलेगा सबसे बड़ा राज

पुलिस की नजर, बयान भी आए सामने

मामले में महिला, उसके पूर्व पति और प्रेमी के बयान सामने आए हैं। फिलहाल यह घटना सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। यदि किसी पक्ष की ओर से कानूनी शिकायत दर्ज कराई जाती है तो पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

Location :  Chandauli

Published :  29 July 2026, 9:59 AM IST