2 मासूम बच्चों की 47 साल की मां का 20 साल के युवक पर आया दिल… फिर पति ने उठाया ऐसा कदम, जिसे जानकर हर कोई रह गया हैरान

चंदौली में 47 वर्षीय तीन बच्चों की मां 20 वर्षीय युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। चार महीने बाद पति ने दोनों को रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया। पत्नी के घर लौटने से इनकार करने पर पति उन्हें रजिस्ट्रार कार्यालय ले गया और दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी। मामले ने इलाके में चर्चा छेड़ दी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 July 2026, 11:45 AM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक चर्चा को नया मोड़ दे दिया है। 47 वर्षीय तीन बच्चों की मां अपने से 27 साल छोटे, 20 वर्षीय युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। करीब चार महीने बाद पति ने दोनों को सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर खोज निकाला। इसके बाद जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया।

रेलवे स्टेशन पर हुआ आमना-सामना

जानकारी के अनुसार, सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डैना गांव निवासी जीवनाथ राजभर की शादी करीब 25 वर्ष पहले सरिता राजभर से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे हैं। जीवनाथ दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि चार महीने पहले उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। मंगलवार को उन्होंने पत्नी और उसके प्रेमी को सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।

पत्नी ने घर लौटने से किया इनकार

पति ने पत्नी से घर लौटने की अपील की, लेकिन महिला ने साफ कहा कि वह अब अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। रेलवे स्टेशन पर कुछ देर तक तीनों के बीच बहस हुई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

पति ने कराई कोर्ट मैरिज

जीवनाथ राजभर का दावा है कि उन्हें अपनी जान का खतरा था और इसी डर से वह दोनों को रजिस्ट्रार कार्यालय ले गए। वहां कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों की कोर्ट मैरिज कराई गई। पति की मौजूदगी में महिला ने प्रेमी को जयमाला पहनाई और युवक ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया।

रातोंरात पुलिस छावनी बना पूरा गांव! बाबा साहब की प्रतिमा को लेकर ऐसा क्या हुआ कि बढ़ गया तनाव?

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

पति के मुताबिक, सरिता की मुलाकात गाजीपुर के गहमर निवासी 20 वर्षीय अजय गुप्ता से ट्रेन यात्रा के दौरान हुई थी। अजय ट्रेन में मूंगफली बेचता था। बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। अप्रैल में महिला अपने घर से चली गई थी, जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला अपनी मर्जी से गई थी।

ऐसे तो बंद हो जाएंगे रामायण-महाभारत: ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ फिल्म पर बैन की मांग खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने दी ये बड़ी नसीहत

दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप

जीवनाथ का आरोप है कि उनकी पत्नी पहले भी कई बार झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल भिजवा चुकी है। वहीं सरिता का कहना है कि पति मारपीट करता था और घर खर्च के लिए पर्याप्त पैसे नहीं देता था। इसी कारण उसने पति का घर छोड़ने का फैसला किया। महिला ने यह भी कहा कि बच्चों की जिम्मेदारी उनके पिता निभाएंगे।

 

Location :  Chandauli

Published :  30 July 2026, 11:45 AM IST