
तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला (Img: Dynamite News)
Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर गोधना के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 80 वर्षीय सिधारी पाठक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि सिधारी पाठक अपने घर से मुगलसराय जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान गोधना के समीप एनएच-19 पार करते वक्त वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Chandauli: नौगढ़ में सपा की PDA जन पंचायत, वनवासी समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष का आह्वान
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने के बाद अलीनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ट्रक और चालक से संबंधित जानकारी जुटाने में भी लगी है।
दर्दनाक हादसा अलीनगर थाना क्षेत्र में गोधना के समीप एनएच-19 पर हुआ। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
Location : Chandauli
Published : 4 September 2026, 5:17 PM IST