Chandauli: आखिर NH-19 पर कैसे फेल हुआ कंट्रोल? बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

चंदौली के सैयदराजा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 July 2026, 8:24 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरठी कमरौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बिहार के कैमूर जिले के कुलहड़िया गांव से चंदौली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-19 पर ओवरटेक के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

Chandauli: मामूली बात पर सुलग उठा विवाद, घर की दहलीज पार कर लड़कियों तक पहुंची मारपीट की आंच

महिला की मौके पर मौत

टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसे में महिला ट्रक के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Chandauli News: अधिवक्ता उपेंद्र सिंह से बदसलूकी पर भड़के कोर्ट के सूरमा, प्रशासन ने ऐसे शांत कराया वकीलों का गुस्सा

फरार ट्रक चालक की तलाश जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

Location :  Chandauli

Published :  11 July 2026, 8:24 PM IST