मानसनगर इंडेन गैस गोदाम में आधी रात को बड़ा डाका! चंदौली में 30 गैस सिलेंडरों के साथ 4 शातिर चोर गिरफ्तार

गैस गोदाम में सेंध लगाकर सिलेंडर चोरी करने का मामला सामने आया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों तक पहुंच गई। आखिर कहां से बरामद हुए चोरी के 30 सिलेंडर?

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 29 October 2026, 8:51 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में गैस सिलेंडर चोरी के मामले में अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मानसनगर स्थित इंडेन गैस गोदाम में चोरी करने के आरोप में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर कुल 30 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल टाटा मैजिक गाड़ी, लोहे का पेचकस और 6,400 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

गैस गोदाम में सेंध लगाकर चोरी कर रहा था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, मानसनगर स्थित इंडेन गैस गोदाम में सिलेंडर चोरी की घटना सामने आई थी। अलीनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोदाम में सेंध लगाकर सिलेंडर चोरी कर रहे एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। इसके बाद पकड़े गए आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

चंदौली में डबल मर्डर की आशंका से सनसनी! माइनर में बोरे के अंदर मिले दो युवकों के शव, पहचान में जुटी पुलिस

गोदाम और आरोपी के घर से मिले 30 सिलेंडर

अलीनगर पुलिस ने चोरी के मामले में कुल 30 गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। इनमें से 19 सिलेंडर गैस गोदाम से मिले, जबकि 11 सिलेंडर पटनवा गांव निवासी सुधीर सिंह के घर से बरामद किए गए। इसके अलावा पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई टाटा मैजिक गाड़ी, लोहे का पेचकस और 6,400 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

चारों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी(Img: Dynamite News)

चारों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित खरवार, मोहित खरवार, रतन गौड़ और सुधीर सिंह के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

चंदौली में मोबाइल छीनैती केस ने पकड़ा तूल, तहरीर गायब होने के आरोप से मचा हड़कंप

सीओ पीडीडीयू नगर ने दी जानकारी

इस कार्रवाई के संबंध में पीडीडीयू नगर के क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी। पुलिस की इस कार्रवाई को गैस सिलेंडर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Location :  Chandauli

Published :  29 October 2026, 8:51 PM IST