हिंदी
अभिभावक और ग्रामीणों का हंगामा (Img: Dynamite News)
Budaun: बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के खंडवा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य का एक छात्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आते ही अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम उक्त वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गया। वीडियो में प्रधानाचार्य की हरकत को लेकर लोगों में गुस्सा है। सोमवार सुबह होते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक और ग्रामीण स्कूल परिसर में जमा हो गए।
ये भी पढ़ें- ड्राइवर की एक छोटी सी झपकी और उजड़ गई कई परिवारों की शांति, गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से आठ घायल
आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर जमकर नारेबाजी की और आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। देखते ही देखते स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभिभावकों का कहना है कि जिस शिक्षक के हाथ में बच्चों का भविष्य है, वही ऐसी हरकत करे तो बच्चों को स्कूल कैसे भेजा जाए।
मामले की गंभीरता और बढ़ते तनाव को देखते हुए उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा गुस्साए ग्रामीणों और अभिभावकों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन ने भी तुरंत संज्ञान लिया है। स्कूल प्रबंधन ने आपातकालीन बैठक बुलाई है।
ये भी पढ़ें- Mirzapur News: स्कूल सामने था, लेकिन रास्ता गायब! 470 बच्चों ने जो किया, उससे अफसर भी दौड़े
इस संबंध में स्कूल प्रबंधक करतार सिंह ने कहा कि, "मामला हमारे संज्ञान में आया है। यह बेहद गंभीर और निंदनीय है। प्रबंधन इस तरह की घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।" फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Budaun
Published : 7 September 2026, 4:07 PM IST