Budaun Mystery Death: किसान का शव ट्यूबवेल में मिला; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर का रहने वाला 30 वर्षीय राजेश पुत्र रामनिवास कल शाम के समय अपना भूसा भरने पैदल खेत पर जा रहा था तो अचानक रास्ते से गायब हो गया रात 11बजे के आसपास फसल में उसी के ट्यूबवेल से पानी सींच रहे पड़ोसी किसान ने देखा तो वह अचेत अवस्था में ट्यूबवेल के पास पड़ा था परिजनों को सूचना दी गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 April 2026, 3:35 PM IST

Budaun: जनपद बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव वजीरपुर का रहने वाला 30 वर्षीय राजेश पुत्र रामनिवास कल शाम के समय अपना भूसा भरने पैदल खेत पर जा रहा था तो अचानक रास्ते से गायब हो गया रात 11बजे के आसपास फसल में उसी के ट्यूबवेल से पानी सींच रहे पड़ोसी किसान ने देखा तो वह अचेत ट्यूबवेल के पास पड़ा था परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना की मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और अपनी जांच शुरू कर दी। दो दिन पहले परिवार के बिजनेस और नीलेश से पैसे को लेकर राजेश का विवाद हुआ था इसी विवाद के चलते बिजनेस और नीलेश ने राजेश को मौत के घाट उतार दिया।

बदायूं में सनसनी: पहले लाठी से पीटा, फिर भाई पर उड़ेल दिया… जानें क्या है पूरा मामला

खेत जाते वक्त अचानक हुआ लापता

परिजनों के मुताबिक राजेश कल शाम अपने खेत पर भूसा भरने के लिए पैदल जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही वह अचानक लापता हो गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को चिंता होने लगी।

बदायूं में दिनदहाड़े गोलीकांड से हड़कंप, जमीन विवाद में युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा

ट्यूबवेल के पास अचेत अवस्था में मिला

रात करीब 11 बजे, पास के खेत में ट्यूबवेल से पानी लगा रहे एक पड़ोसी किसान की नजर राजेश पर पड़ी। वह ट्यूबवेल के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। किसान ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

Location :  Budaun

Published :  25 April 2026, 3:35 PM IST