डिग्री न ट्रेनिंग, फिर भी खोल बैठे मौत की दुकान, बदायूं में कथित डॉक्टर की लापरवाही ने बुझाया घर का चिराग

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के बक्सेना गांव में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 12 वर्षीय मासूम नन्हे की जान चली गई। आरोप है कि गलत दवा देने से तबीयत बिगड़ी और दम तोड़ने के बाद डॉक्टर ने परिजनों को बाहर ले जाने को कहा।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 14 June 2026, 12:20 PM IST
google-preferred

Badaun : बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के बक्सेना गांव में एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 12 वर्षीय मासूम की जान ले ली। इलाज के दौरान किशोर की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने परिजनों को उसे बाहर ले जाने की सलाह दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 

गलत दवा देने का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बक्सेना गांव निवासी रामपाल का 12 वर्षीय पुत्र नन्हे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। परिजन उसे गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले ऋषि नामक झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए थे। आरोप है कि इलाज के दौरान नन्हे की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। 

Badaun: गश्त लगा रहे सब इंस्पेक्टर की बनी आखिरी रात, कार ने रौंदा, कांस्टेबल गंभीर

डॉक्टर ने झाड़ा पल्ला

रविवार को जब किशोर की हालत बेहद नाजुक हो गई और उसने दम तोड़ दिया, तो झोलाछाप डॉक्टर ऋषि ने परिजनों से कहा कि "इसे जल्दी से कहीं बाहर बड़े अस्पताल ले जाओ"। घबराए परिजन मासूम को लेकर दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नन्हे को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर

बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक नन्हे चार भाई और चार बहनों में था। घटना की सूचना मिलते ही हजरतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

परिजनों ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर ऋषि के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि डॉक्टर की गलत दवा और लापरवाही से ही उनके बेटे की जान गई है। 

Badaun News: गोली की आवाज से कांप उठा गांव, मामूली कहासुनी के बाद युवक ने अधेड़ को मारी गोली

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के दावों की खुली पोल

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। बिना डिग्री और प्रशिक्षण के ये डॉक्टर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।

Location :  Badaun

Published :  14 June 2026, 12:20 PM IST

Advertisement