
दुल्हन को अकेला छोड़ भागा दूल्हा (Img: AI Generated Image)
Budaun: बदायूं जिले में जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की रौनक, हंसी-खुशी और जश्न का माहौल था, वहीं रात बीतते-बीतते चीख-पुकार गूंजने लगी। सुहागरात पर दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ी और परिवार उसे बचाने की हर संभव कोशिश करता रहा, लेकिन आखिरकार उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
उघैती क्षेत्र के रियोनाई गांव निवासी 22 वर्षीय बबलू मौर्य की शादी गुन्नौर क्षेत्र के कादराबाद गांव में हुई थी। बुधवार को बारात गई और गुरुवार को दुल्हन की विदाई के बाद पूरे परिवार के साथ घर लौट आई। घर में नई बहू के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। शादी की थकान के कारण परिवार के लोग जल्दी आराम करने चले गए।
दहेज में आया नया बेड अभी लगाया नहीं जा सका था। इसलिए बबलू ने कमरे में जमीन पर गद्दा बिछाकर सोने का फैसला किया। नवविवाहिता नीतू भी उसी कमरे में मौजूद थी, जबकि परिवार के बाकी सदस्य आंगन और छत पर सो रहे थे।
मैं ही फैसला करूंगा… कहकर बेटे ने उठाई लाठी, कुछ ही मिनटों में उजड़ गया पूरा परिवार
रात करीब तीन बजे बबलू के पेट में तेज दर्द उठा। उसने तुरंत अपने पिता कुंवरपाल को फोन कर बुलाया। परिवार को लगा कि शायद शादी की भागदौड़ या खानपान की वजह से तबीयत खराब हुई है। बिना समय गंवाए उसे गांव के पास स्थित एक क्लीनिक ले जाया गया। जब वहां आराम नहीं मिला तो परिजन उसे सहसवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। परिवार लगातार यही समझता रहा कि यह सामान्य पेट दर्द का मामला है और इलाज से सब ठीक हो जाएगा।
सहसवान अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान सर्पदंश की आशंका जताई। इसके बाद बबलू को तुरंत बदायूं मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों के मुताबिक, सांप का जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। तमाम कोशिशों के बावजूद बबलू की जान नहीं बचाई जा सकी।
बेटे की मौत के बाद पिता कुंवरपाल का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बेटे को सांप ने काट लिया है। अगर शुरुआत में ही सर्पदंश का पता चल जाता तो शायद समय रहते सही इलाज मिल जाता और बेटे की जान बच सकती थी।
मंडप में बैठा था दूल्हा, फेरे को तैयार थी दुल्हन… तभी पहली पत्नी की एंट्री से मचा हड़कंप
जिस दुल्हन ने नई जिंदगी के सपने सजाए थे, उसकी मांग का सिंदूर एक ही रात में उजड़ गया। शादी की कई रस्में भी पूरी नहीं हो सकीं। परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया। गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं और परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
Location : Budaun
Published : 26 July 2026, 12:42 PM IST
Topics : Budaun News snake bite UP News Wedding Drama