रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, कपड़ों से भी नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस

कानपुर देहात में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर झींझक रेलवे स्टेशन और खम्हैला गांव के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ और झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 27 September 2026, 6:09 PM IST

Kanpur Dehat: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब झींझक रेलवे स्टेशन और खम्हैला गांव के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना के बाद रेलवे स्टेशन प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक के जेब से पुलिस को आधार मिला है, जिसमें सोनू पुत्र गोरेलाल निवासी चैनपुर, निबौली बुजुर्ग, कोतवाली अकबरपुर जानकारी मिली।

स्टेशन मास्टर को मिली शव की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, रविवार को झींझक रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ और झींझक चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास की स्थिति को देखा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

रात में अचानक भरभराकर गिरा मकान: कानपुर देहात में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, मलबे में दबे मिले दोनों

ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका है। रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने और शरीर पर चोट के निशान के आधार पर पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। युवक की मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सफेद शर्ट और काले कपड़ों में मिला युवक

मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने उसके कपड़ों की जानकारी भी सार्वजनिक की है। पुलिस के अनुसार, युवक ने सफेद रंग की शर्ट, काली बनियान और काला लोवर पहन रखा था। उसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई है। फिलहाल उसके पास से ऐसी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, जिससे उसकी पहचान तत्काल हो सके। पुलिस अब आसपास के गांवों में संपर्क कर रही है।

भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा! कानपुर देहात में चोरों ने तोड़ा ताला, मंदिर पहुंची पुजारिन तो रह गई दंग

सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त की कोशिश

पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। पहचान होने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि युवक कहां का रहने वाला था और वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा। पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि यदि कोई युवक लापता है और उसका हुलिया मृतक से मिलता है, तो पुलिस को इसकी जानकारी दें।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

झींझक चौकी प्रभारी मोहनवीर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  27 September 2026, 5:50 PM IST