छह साल पहले की थी शादी अब जिंदगी का सफर थम गया, घर में मिला युवक का शव

सीतापुर के ग्वाल मंडी में 30 वर्षीय आलोक मिश्रा का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। आलोक ने 2019 में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि पिछले एक महीने से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और वह मायके में रह रही थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 November 2026, 5:07 PM IST

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव उसके ही घर के कमरे में मिला। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्वाल मंडी निवासी 30 वर्षीय आलोक मिश्रा के रूप में हुई है।

घर के कमरे में मृत मिला युवक

जानकारी के मुताबिक, ग्वाल मंडी निवासी आलोक मिश्रा (30) पुत्र श्याम किशोर मिश्रा रविवार दोपहर अपने घर के कमरे में मृत अवस्था में मिला। बताया गया कि करीब 12 बजे जब परिजनों को उसके मृत होने की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में आलोक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सीतापुर में संपत्ति के लिए खूनी खेल! बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हत्या के मामले में 20 साल काट चुका जेल

एक महीने से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि आलोक मिश्रा ने वर्ष 2019 में बरखा मिश्रा के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। हालांकि, पिछले करीब एक महीने से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते बरखा अपने मायके में रह रही थी। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके वैवाहिक जीवन से जुड़ी यह जानकारी भी सामने आई है।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सीतापुर में शादी के बाद भी नहीं टूटा प्रेम संबंध, रात में मिलने पहुंची युवती; सुबह एक ही जगह मिले दोनों के शव

घटना की जानकारी मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के कमरे का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।

Location :  Sitapur

Published :  22 November 2026, 5:07 PM IST