
तालाब में शव मिलने से सनसनी (IMG: Dynamite News)
Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में चार दिन से लापता चल रहे 21 वर्षीय युवक का शव शनिवार को एक तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान मोहम्मद सुहेल के रूप में हुई है। उसका शव नगर के बाईपास स्थित डीलक्स शमा के पीछे बने तालाब में दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बहेड़ी के मोहल्ला शिकोही निवासी लईक अहमद उर्फ मामा का 21 वर्षीय बेटा मोहम्मद सुहेल 14 अक्टूबर 2026 को शाम करीब चार बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में सुहेल को खोजा। इसके अलावा उन स्थानों पर भी तलाश की गई, जहां वह अक्सर उठता-बैठता था।
बरेली में बिजली के तार चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 25 किलो एल्युमिनियम तार बरामद
शनिवार को परिजन एक बार फिर सुहेल की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान बाईपास स्थित डीलक्स शमा के पीछे बने तालाब में एक युवक का शव दिखाई दिया। इसकी जानकारी फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में शव की पहचान लापता मोहम्मद सुहेल के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बरेली में दो सगी बहनें लापता, मां ने लगाया बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस
बहेड़ी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। यह भी सामने नहीं आया है कि सुहेल किन परिस्थितियों में तालाब तक पहुंचा था। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों के संबंध में स्थिति साफ हो सकेगी।
Location : Bareilly
Published : 17 October 2026, 4:54 PM IST