Hardoi News: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत! घर में एक ही फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव

हरदोई के कछौना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले में युवक और युवती ने एक साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक ही साड़ी के फंदे से लटके मिले। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 27 June 2026, 2:12 PM IST

Hardoi: हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और युवती के शव घर के अंदर एक ही फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहन के घर आने-जाने के दौरान हुआ प्रेम

जानकारी के मुताबिक, चौरा गांव निवासी श्रवण कुमार (30) खेती का काम करते थे। बताया जा रहा है कि श्रवण की बहन की ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मंगतपुरवा गांव में थी। बहन के घर आने-जाने के दौरान उसकी मुलाकात वहीं रहने वाली कुंती (22) से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और प्रेम संबंध बन गए।

ऑनर किलिंग से दहला हरदोई: घरवालों ने की बेटी की पीट-पीटकर कर हत्या, बाग में किया अंतिम संस्कार

पत्नी के मायके जाने के बाद बढ़ा विवाद

श्रवण की पत्नी रीता को जब इस प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो वह करीब चार महीने पहले अपने मायके चली गई थी। इसके बाद भी श्रवण और कुंती के बीच बातचीत जारी रही। बताया जा रहा है कि 24 जून को श्रवण कुंती से मिलने उसके गांव मंगतपुरवा पहुंचा था। वहां कुंती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।

पंचायत के बाद भी नहीं सुलझा मामला

मामले की जानकारी होने के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। इस दौरान कुंती को श्रवण के घर भेज दिया गया था। पंचायत में श्रवण की पत्नी रीता भी मौजूद थी। हालांकि, इसके बाद भी मामला पूरी तरह शांत नहीं हुआ। शनिवार सुबह श्रवण और कुंती के शव घर के अंदर एक ही साड़ी के फंदे से लटके मिले।

हरदोई में शादी से पहले हंगामा, इंस्टाग्राम प्रेम कहानी में दूल्हे की असलियत पर विवाद, जानिये पूरा मामला

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम और क्षेत्राधिकारी प्रभा पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Location :  Hardoi

Published :  27 June 2026, 2:12 PM IST