सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, विकास भवन कर्मचारी की मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में विकास भवन के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र सिंह की मौत हो गई। उनकी बाइक पैगापुर के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 July 2026, 6:20 PM IST

Sultanpur: सुल्तानपुर जिले में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। विकास भवन के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जितेंद्र सिंह की उस समय मौत हो गई, जब उनकी बाइक पैगापुर के पास अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि विकास भवन के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

अचानक सड़क पर आई नीलगाय से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जितेंद्र सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पैगापुर के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। इससे पहले कि वह बाइक को नियंत्रित कर पाते, उनकी बाइक सीधे नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

सुल्तानपुर में गन प्वाइंट पर हुई लूट! अमेठी पुलिस ने किया खुलासा, 68 बकरे सहित तीन लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़े

अस्पताल में तोड़ा दम

स्थानीय लोगों की मदद से घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, हादसे में लगी गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विकास भवन और परिवार में शोक की लहर

सुल्तानपुरी में युवक की हत्या से उबाल, आरोपी के घर तोड़फोड़, जानिये पुलिस कर रही है क्या?

जितेंद्र सिंह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन की खबर मिलते ही विकास भवन के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Location :  Sultanpur

Published :  28 July 2026, 6:20 PM IST