हॉस्पिटल फर्जी, कार्ड नकली, लेकिन लूट असली! जानिए कैसे सरकार की योजना में सेंध लगा रहे थे 5 जालसाज

बरेली के भोजीपुरा में पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकारी स्वास्थ्य योजना के धन के कथित दुरुपयोग का खुलासा किया है। आरोपियों से 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड, छह आधार कार्ड, मोबाइल फोन और राशन कार्ड की छायाप्रतियां बरामद की गई हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 August 2026, 7:15 PM IST

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भोजीपुरा थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड तैयार कर सरकारी स्वास्थ्य योजना के धन का दुरुपयोग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबिद, सलमान, अरमान, अफरोज और देशरत्न के रूप में हुई है।

गरीबों को मुफ्त इलाज का झांसा देकर लेते थे दस्तावेज

एसपी नार्थ मुकेश चंद मिश्रा ने बताया भोजीपुरा थाने में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान गिरोह की गतिविधियों का खुलासा हुआ। आरोप है कि गिरोह के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपए और आधार कार्ड और राशन कार्ड हासिल करते थे। इसके बाद दस्तावेजों में हेरफेर कर फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार किए जाते थे।

Bareilly: लालच में फंसा रिटायर कर्मचारी, ऐसे गंवाई जीवन भर की कमाई, एमडी पर मामला दर्ज

अस्पतालों से मिलीभगत का भी आरोप

पुलिस का दावा है कि आरोपी अस्पतालों से कथित मिलीभगत कर फर्जी लाभार्थियों का इलाज दर्शाते थे। इसके बाद आयुष्मान योजना के तहत सरकारी धन हासिल करने का आरोप है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरीके से कितने फर्जी लाभार्थी तैयार किए गए और सरकारी योजना से कितनी रकम का कथित दुरुपयोग हुआ।

सात मोबाइल और 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सात एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 13 फर्जी आयुष्मान कार्ड, छह फर्जी आधार कार्ड, 22 वर्क-कटिंग छायाप्रति राशन कार्ड और 2,700 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।

पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके से जुड़े अहम तथ्य मिलने की बात कही गई है।

Bareilly: जमीन एक, सौदे दो और रकम लाखों में… 40 लाख की डील के बाद खुला राज तो पुलिस ने दर्ज की FIR

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पूछताछ में पुलिस को गिरोह के काम करने के तरीके से जुड़े अहम तथ्य मिलने की बात कही गई है। मामले में दर्ज मुकदमे में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ धारा 111 की भी बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अब तक बनाए गए फर्जी आयुष्मान कार्डों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग की जानकारी जुटा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Bareilly

Published :  19 August 2026, 7:15 PM IST