लखनऊ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा, एसटीएफ ने मास्टरमाइंड समेत सात को दबोचा
लखनऊ में एसटीएफ ने आयुष्मान भारत योजना के नाम पर चल रहे बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फर्जी कार्ड बनाकर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया जा रहा था। एसटीएफ के अधिकारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।