Banka News: शौच के लिए निकली थी किशोरी, लेकिन फिर जो हुआ उसने पूरे बांका को दहला दिया, जानें क्या है मामला

बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जानें क्या है पूरा मामला।

Updated : 6 May 2026, 4:38 AM IST

Banka: बिहार के बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहाँ एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ 12 घंटे तक जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी ने पीड़िता की मांग में जबरन सिंदूर भी डाल दिया और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मुंह में कपड़ा ठूंसकर जंगल ले गया आरोपी

परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घटना रविवार सुबह की है। पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया। जब शोर सुनकर पीड़िता की माँ बाहर निकली, तो उसने देखा कि आरोपी उसकी बेटी के मुंह में कपड़ा बांधकर उसे उठाकर ले जा रहा है। माँ जब तक परिजनों को बुलाने घर के अंदर गई, तब तक आरोपी किशोरी को लेकर पास के घने जंगल में ओझल हो गया।

Bokaro News: बोकारो के चिरा चास थाने में वीडियो वायरल होने के बाद थानेदार सहित 3 पर गिरी गाज, जानें क्या है मामला

12 घंटे तक दी प्रताड़ना

आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को 12 घंटे तक जंगल में बंधक बनाए रखा और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। शारीरिक शोषण के बाद आरोपी ने जबरन किशोरी की मांग में सिंदूर डाल दिया। उसने पीड़िता को डराया कि यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा।

कौशांबी में भू-माफियाओं की अब खैर नहीं, हर योजना पर डीएम अमित पाल की नजर

पुलिस की कार्रवाई और कोर्ट में बयान

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की माँ की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार को बांका कोर्ट में पीड़िता का 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस अब पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

Location :  Banka

Published :  6 May 2026, 4:38 AM IST